जिला कलेक्टर रहे नापासर के दौरे पर

bikaner collector nishant jain

बीकानेर, 19 नवंबर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने गुरुवार को नापासर में आंगनबाड़ी केंद्र, श्रीमती गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस थाना तथा नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने नापासर पुलिस थाने का निरीक्षण करते हुए कानूनी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा संधारित रिकॉर्ड की जांच की। लंबित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण की प्रशंसा की और जब्तशुदा वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, फाइलों के निस्तारण तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने तथा आमजन की परिवेदनाओं का गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*छात्राओं से संवाद, लिया फीडबैक*

जिला कलेक्टर ने श्रीमती गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से संवाद किया तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी और कहा कि बालिका शिक्षा प्रोत्साहन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था देखी। पोषाहार की स्थिति के बारे में जाना। गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं बेटियों को मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही छोटे बच्चों से बातचीत भी की। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नियमित रूप से उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार श्री विवेक चौधरी,अधिशासी अधिकारी श्रीमती अलका बुरड़क, थानाधिकारी सुश्री कविता पूनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post