लोकतंत्र की मजबूती का संदेश, डूंगर कॉलेज में हुई मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता

bikaner dungar college news

बीकानेर, 21 नवंबर, 2026

राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में ई.एल.सी. द्वारा “मतदान का महत्व ” एवं “शुद्ध मतदाता सूचियों का महत्व” विषयों पर निबन्ध एवं “निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता ” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने की उन्होंने बताया कि चुनाव लोकतंत्र के लिए एक पर्व है तथा मतदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य कर्त्तव्य है । उन्होंने मतदान के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का संचालन ई.एल.सी. प्रभारी अधिकारी प्रो.प्रेरणा माहेश्वरी द्वारा किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व एवं उसकी प्रासंगिकता , शुद्ध मतदाता सूचियों की निर्माण प्रक्रिया पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मतदान प्रक्रिया, ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट, मतदाता पहचान पत्र तथा मतगणना से संबंधित प्रश्नों पर आधारित थी। इस अवसर पर डॉ. सुनीता मंडा, डॉ. सुनील पूनिया, डॉ. मुकेश शर्मा एवं डॉ. तृप्ति खत्री ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post