भागवत कथा में गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

भागवत कथा में गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालुबीकानेर। जयपुर रोड स्थित शनि शिंगणापुर परिसर में श्री श्री मरूनायक पीठेश्वर पंडित भाईश्री के सानिध्य में 18 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। कथा वाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। साथ ही धर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला जा रहा है।शनिवार को कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजे नन्हे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों को आकर्षक वेशभूषा और श्रृंगार से बाल गोपाल के रूप में सजाकर कथा स्थल पर लाया गया। उनके मनमोहक स्वरूप को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा स्थल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नंदोत्सव मनाया।इस अवसर पर कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चों को टॉफियां वितरित कीं। वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं एवं बड़ों को फल बांटे गए। भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत और माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 नवंबर से प्रारंभ हुआ है, जिसका समापन 24 नवंबर 2026 को होगा। कथा के आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post