बीकानेर में 30 नवंबर को अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की 61वीं पुण्यतिथि पर होगा विशाल श्रद्धांजलि समारोह

बीकानेर। अमर शहीद मेजर पूर्ण सिंह जी के 61वें शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 नवंबर 2026, सोमवार को प्रातः 9:15 बजे स्थानीय मेजर पूर्ण सिंह स्टेच्यू सर्किल पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा, सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्व सैनिक कल्याणकारी समिति बीकानेर एवं शहीद परिवार की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक कर्नल हेम सिंह शेखावत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विशिष्टजनों, गौरव सेनानियों, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं तथा शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी।कर्नल मोहन सिंह धूपालिया ने बताया कि इस अवसर पर शहीद मेजर पूर्ण सिंह की बटालियन 13वीं ग्रेनेडियर्स (गंगा-जैसलमेर) की टुकड़ी द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जनसमूह पुष्पचक्र, पुष्पांजलि एवं श्रद्धा के शब्दों के माध्यम से अमर शहीद को नमन करेगा।कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने बीकानेर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्र के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post