बीकानेर माली-सैनी समाज के अनंतिम संविधान पर 30 नवंबर तक मांगे सुझाव, सदस्यों से सहभागिता की अपील

बीकानेर। माली-सैनी समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत, व्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में संविधान निर्माण समिति ने समाज का अनंतिम संविधान जारी कर सदस्यों से सुझाव एवं संशोधन प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। अनंतिम संविधान 15 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। सुझाव देने की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।संविधान निर्माण समिति के अनुसार इस पहल का उद्देश्य समाज की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक संरचना, अधिकारों, दायित्वों एवं कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करना है। साथ ही ऐसा संविधान तैयार करना है, जो वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने। समिति एकता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।समाज के सदस्य अपने सुझाव निर्धारित प्रारूप में ई-मेल bikanermalisamaj2026@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा माली समाज भवन, गोगा गेट, बीकानेर स्थित SPPS लाइब्रेरी में शाम 5 से 7 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हार्ड कॉपी जमा करवाई जा सकती है। प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक समिति द्वारा अधिकृत ड्रॉप बॉक्स में बंद लिफाफे के माध्यम से भी सुझाव जमा करवाने की व्यवस्था की गई है।समिति ने स्पष्ट किया है कि सुझाव केवल निर्धारित प्रारूप एवं अधिकृत माध्यमों से ही स्वीकार किए जाएंगे। व्हाट्सएप अथवा अन्य अनधिकृत माध्यमों से भेजे गए सुझाव मान्य नहीं होंगे। सुझावों में संबंधित अध्याय, बिंदु एवं पृष्ठ संख्या का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा, ताकि प्रत्येक प्रस्ताव का व्यवस्थित तरीके से परीक्षण किया जा सके।समिति ने समाज के सभी सदस्यों से अनंतिम संविधान का गंभीरता से अध्ययन कर निर्धारित समय सीमा में अपने सकारात्मक सुझाव देने की अपील की है। समिति का कहना है कि संविधान किसी एक व्यक्ति या समिति का दस्तावेज नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक सोच, अपेक्षाओं और भविष्य के संकल्पों का प्रतिबिंब होता है। समाज के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी से ही एक मजबूत, व्यावहारिक, पारदर्शी एवं सर्वहितकारी संविधान तैयार किया जा सकेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post