उदयपुर में काव्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन, देशभर के 50 रचनाकारों ने दी काव्य प्रस्तुतियां

**उदयपुर।** मधुशाला साहित्यिक परिवार एवं सारांश एकेडमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में काव्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन साहित्यिक गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में देशभर से आए 50 मौलिक रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मधुशाला साहित्यिक परिवार के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सारांश एकेडमी के संस्थापक जिनेश जैन ने की। समारोह में डॉ. नारायण सिंह राव मुख्य अतिथि तथा अनिल कुमार भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक रुचिका सिंह ने बताया कि समारोह का शुभारंभ हर्षित पालीवाल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद चित्तौड़ से आए भारती मेघवाल, प्रियंका पुष्करणा, राधेश्याम एवं कौशल जांगिड़ ने अपनी कविताओं से साहित्यिक वातावरण को सुरमयी बना दिया।वहीं रितिका कोठारी, दीपिका राठौड़, यानु चौबीसा, गुरुदीन वर्मा एवं गार्गी जोशी ने गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे राहुल यादव, खुशवीर चारण, अल्फेज रजा एवं विकास चावला ने समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं और गजलों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को अभिव्यक्त किया।स्थानीय प्रतिभाओं कार्तिक राज गुर्जर, दक्षल कुमार व्यास, गरिमा खंडेलवाल, मिंची जैन, आरती सुथार, ललिता राजपूत एवं गीता गायरी ने श्रृंगार, ओज और हास्य रस की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।मधुशाला साहित्यिक परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दीप्तिक तिवारी, महावीर जैन, उमर फारुख ओमान, महिपाल सिंह, विकास चावला एवं पूजा लोहार ने व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगेश लोलावत, कमल जोशी, लक्ष्मण गमार एवं कल्पेश पालीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का कुशल संचालन कन्हैया दीवाना ने किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post