डूंगर कॉलेज में ईएलसी क्लस्टर कैंप आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथबीकानेर, 26 नवंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत एक दिवसीय ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा मतदान के संवैधानिक अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है। युवाओं को जागरूक मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।स्वीप सह समन्वयक गोपाल जोशी ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया तथा ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने ECINET के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।इस अवसर पर ईएलसी जिला प्रभारी कर्णाराम पटेल, स्वीप सदस्य पवन कुमार खत्री एवं अमरदीप गोदारा ने भी मतदान प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



