जैन गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस पर संगोष्ठी, छात्राओं को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

जैन गर्ल्स कॉलेज में संविधान दिवस पर संगोष्ठी, छात्राओं को अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूकबीकानेर, 26 नवंबर। श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान, नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताते हुए कहा कि इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। छात्रा रौनक सहित अन्य छात्राओं ने भी संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि देश का समुचित विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों और नियमों के स्वेच्छा से पालन को सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।इस अवसर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की ओर से मतदाता जागरूकता गतिविधि भी आयोजित की गई। निर्वाचन विभाग के सुपरवाइजर मेघाराम तथा बीएलओ कुलदीप, विष्णु ओझा और बनवारी लाल ने छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पंजीकरण संबंधी जानकारी दी। साथ ही कुछ छात्राओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भी भरवाए गए।कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने सहभागिता निभाई। अंत में रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया तथा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post