राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में बीकानेर के कलाकार दिखाएंगे दमखम, 28 नवंबर को धनबाद में होगा ‘फंदी’ का मंचन

राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में बीकानेर के कलाकार दिखाएंगे दमखम, 28 नवंबर को धनबाद में होगा ‘फंदी’ का मंचनबीकानेर। बीकानेर की नाट्य संस्था ए.पी. थिएटर संस्था (आर्टिस्ट परफॉर्मेंस थिएटर संस्था) आगामी 28 नवंबर को झारखंड के धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में अपने नाटक ‘फंदी’ का मंचन करेगी। इस उपलब्धि से बीकानेर के रंगमंच जगत में उत्साह का माहौल है।संस्था के कलाकार संजय भूल ने बताया कि कला निकेतन, धनबाद की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में देश के करीब 20 राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व बीकानेर की ए.पी. थिएटर संस्था करेगी।प्रतियोगिता में डॉ. शंकर शेष द्वारा लिखित चर्चित नाटक ‘फंदी’ का मंचन अमित पारीक के निर्देशन में होगा। नाटक में रोहित वाल्मीकि, संजय भूल और अमित पारीक अभिनय करेंगे। नाटक के माध्यम से सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों को प्रभावशाली रंगमंचीय प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के सामने रखा जाएगा।संस्था का उद्देश्य बीकानेर की समृद्ध नाट्य परंपरा और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यह प्रस्तुति विनोद पारीक के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post