वेटरनरी महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस, उद्देशिका का किया वाचनबीकानेर, 26 नवंबर। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान पार्क में महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।प्रो. धूड़िया ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए तथा इनके प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान में निहित विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में निदेशक पीएमई प्रो. मनीषा माथुर, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. देवीसिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, कार्यकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एन.एस. राठौड़ सहित फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



