राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर एसकेआरएयू में कार्यक्रम, विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर एसकेआरएयू में कार्यक्रम, विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता के लिए किया प्रेरितबीकानेर, 26 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कृषि महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. आर.बी. दुबे ने कहा कि भारत विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। यह उपलब्धि करोड़ों पशुपालकों की मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान और सहकारी डेयरी व्यवस्था का परिणाम है।उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी उद्यमिता, स्टार्टअप, दूध प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उद्यमिता विकसित कर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।महाविद्यालय के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उरमूल डेयरी के प्रबंधक हरीश शर्मा ने उरमूल एवं अमूल की सहकारी व्यवस्था, किसान सशक्तीकरण और दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक उन्नति में डेयरी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विजय प्रकाश ने डेयरी फार्मिंग के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए, वहीं डॉ. शंकर लाल ने वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग और उन्नत पशु प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजितकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और डेयरी क्षेत्र के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में विभाग प्रभारी डॉ. कुलदीप प्रकाश शिंदे ने आभार व्यक्त किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post