सेवानिवृत बैंक अधिकारी अविनाश गोयल को समाज सेवा व आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाकार्य के लिये स्वतंत्रता सेनानी स्व. सत्य नारायण पारीक की 105वीं जयन्ती के अवसर पर सत्य-स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । के के पारीक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी स्व. सत्य नारायण पारीक की जयन्ती के अवसर पर हर वर्ष एक शख्सियत को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है । वरिष्ठजनों के लिये मनोरंजन केन्द्र के संचालक व गायत्री परिवार से सम्बद्ध सेवानिवृत बैंक अधिकारी अविनाश गोयल का जेएनवी कॉलोनी स्थित मनोरंजन केन्द्र में माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर आर के शर्मा ने कहा कि अविनाश गोयल ने वरिष्ठजनों को एकाकी प्रवृति से निकालकर हमउम्र साथियों के साथ मिल बैठकर मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गायत्री परिवार से जुड़े अविनाश गोयल ने उपस्थितों के प्रति आभार प्रकट किया गया । इस अवसर पर श्रीमती लता गोयल, सुमन पारीक, आर के वर्मा, एस के सोनी, आर पी बालेचा, विनोद कुमार, वी पी पाहुजा, एम डी शर्मा, हरीश भाटिया, विकास आनंद, गोगिया जी व प्रियंका सहित अन्य उपस्थित थे ।





