प्रकाशोत्सव के रूप में मनेगी अग्रसेन जयंती, 10 अक्टूबर को लाल किला मैदान में होगा भव्य आयोजन

अग्रसेन जयंती महोत्सव इस बार प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा10 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किला मैदान में भव्य आयोजन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, अग्रोहा शक्ति पीठ में 11 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती, बीकानेर से भी बड़ी संख्या में अग्रबंधु पहुंचेंगे दिल्ली बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, दिल्ली के तत्वावधान में भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष विशेष रूप से प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। देशभर में अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे दिल्ली के लाल किला मैदान में अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले इस विशाल समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक पवन जिंदल, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सहित कई राज्यों के मंत्री, सांसद एवं विधायक शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रमुख भामाशाह, सलाहकार मंडल के सदस्य तथा देश के विभिन्न प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, युवा शक्ति, मातृ शक्ति एवं बड़ी संख्या में अग्रबंधु समारोह में भाग लेंगे। लाल किला मैदान में दिखेगा अग्रवाल समाज का विशाल संगम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित होने वाला यह समारोह अग्रवाल समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रतीक बनेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से अग्रबंधुओं के दिल्ली पहुंचने से समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। वहीं 11 अक्टूबर को भगवान श्री अग्रसेन जी की पावन जन्मस्थली एवं तीर्थ अग्रोहा शक्ति पीठ पर अग्रसेन जयंती महोत्सव ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। अग्रोहा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष, महामंत्री एवं हजारों की संख्या में अग्रबंधु शामिल होंगे। माता महालक्ष्मी की कृपा से अमावस्या की रात बनी थी प्रकाशमयअखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने अग्रबंधुओं से भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री अग्रसेन जी ने जगतजननी माता महालक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए अहंकार रहित होकर मौन व्रत धारण किया और एक पांव पर खड़े होकर ग्यारह सौ दिन तक कठिन तपस्या की। भगवान श्री अग्रसेन जी की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर माता महालक्ष्मी जी उनके समक्ष प्रकट हुईं। मान्यता है कि माता महालक्ष्मी जी के प्रकट होने का दिन कार्तिक अमावस्या यानी दीपावली का दिन था। माता महालक्ष्मी के आगमन से अमावस्या की अंधेरी रात दिव्य प्रकाश में परिवर्तित हो गई। माता महालक्ष्मी जी ने भगवान श्री अग्रसेन जी को दो वरदान प्रदान किए। पहला वरदान था कि उनकी भक्ति सदैव अविचल, स्थायी और अटल रहे तथा दूसरा वरदान दिया कि वे अग्रवंश में स्थायी रूप से विराजमान रहें और अग्रवाल समाज धन-संपदा, यश एवं वैभव से परिपूर्ण रहे। घर-घर दीप जलाकर मनाएं प्रकाशोत्सव राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने अग्रबंधुओं से आह्वान किया कि भगवान श्री अग्रसेन जी के जन्मोत्सव को केवल जयंती के रूप में ही नहीं, बल्कि प्रकाशोत्सव के रूप में भी पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाए।उन्होंने कहा कि सभी अग्रबंधु अपने घरों, दुकानों, फैक्ट्रियों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, अग्रसेन भवनों, अग्रसेन मंदिरों एवं अग्रसेन चौराहों पर भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष सुंदर विद्युत रोशनी एवं दीप प्रज्वलित करें तथा महाआरती का आयोजन कर जयंती को भव्य स्वरूप प्रदान करें। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में अग्रबंधु पहुंचेंगे दिल्ली अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर बीकानेर में भी अग्रवाल समाज में उत्साह का माहौल है। बीकानेर से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। बीकानेर के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाला यह समारोह अग्रवाल समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर बनने जा रहा है। जिला अध्यक्ष सुशील बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य नरेश मित्तल जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुमन जैन, महिला महामंत्री रेखा अग्रवाल एवं युवा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर परम पूज्य आनंदपीठाधीश्वर, अग्रपीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज, तपोनिधि पंचायत अखाड़ा भारत के मुखारविंद से संत प्रवचन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी समाजबंधुओं को मिलेगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया दिल्ली पहुंचने का आह्वान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नत्थू राम जैन एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्यभूषण जैन ने देशभर के अग्रबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में एकता, सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए इस वर्ष का अग्रसेन जयंती महोत्सव विशेष महत्व रखता है।बीकानेर सहित देशभर से अग्रबंधुओं की भागीदारी के साथ दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाला यह आयोजन अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामाजिक शक्ति का ऐतिहासिक संदेश देगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post