बीकानेर। सोशल मीडिया समूह ‘मन की बात’ की ओर से व्यास कॉलोनी स्थित कैफे बड़ी एक्सप्रेसो में आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए। मां लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों और बच्चों ने मिलकर केक काटा तथा फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। आयोजक दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में बच्चों को स्नेह, अपनत्व और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।





