दीपावली स्नेह मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने साझा की पर्व की खुशियां

दीपावली स्नेह मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने साझा की पर्व की खुशियांबीकानेर। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता का संदेश लेकर आता है। इसी भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की ओर से भाजपा संभाग कार्यालय में दीपावली शुभकामना आदान-प्रदान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उपस्थित वरिष्ठजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।समारोह का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों को एक साथ जोड़ना तथा आपसी स्नेह, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करना रहा।मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कुशल शर्मा, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सुभाष वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, मुकेश पंवार, नारायण चोपड़ा, महावीर चारण, मुल्तान बेद, अंकित तंवर, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, आसमा नाज और निशु लिम्बा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post