संविधान दिवस विशेष: शिक्षकों के संस्कारों से गढ़ेगा सशक्त भारत का भविष्य, बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों का संचार जरूरी

संविधान दिवस विशेष: शिक्षकों के संस्कारों से गढ़ेगा सशक्त भारत का भविष्य26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक चिंतक व लेखक मनीष विधानी ने अपने विशेष आलेख ‘हम भारत के बच्चे: संविधान की अजेय शक्ति और शिक्षकों के संस्कारों से गढ़ता कल का भारत’ के माध्यम से संविधान के मूल्यों और बच्चों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।लेख में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शामिल ‘हम, भारत के लोग’ का भाव देश के प्रत्येक बच्चे को अपने भीतर समेटे हुए है। न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव हैं।उन्होंने शिक्षा के अधिकार का उल्लेख करते हुए बताया कि संविधान का अनुच्छेद 21क छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इस अधिकार को सार्थक बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।लेख के अनुसार, जब शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर देते हैं, उसकी बात सुनते हैं और सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, तब विद्यालय लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रयोगशाला बन जाता है। बच्चों को आपसी सहयोग, समानता, पर्यावरण संरक्षण और दूसरों की गरिमा का सम्मान करने की सीख भी विद्यालय और परिवार से मिलती है।मनीष विधानी ने कहा कि बच्चों में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्कारों का विकास करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञान, व्यवहार और परिश्रम के बल पर आज के बच्चे ही आने वाले समय में सशक्त, समतामूलक और बेहतर भारत का निर्माण करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post