नशा युवाओं के भविष्य को करता है बर्बाद, स्वस्थ जीवन के लिए इससे रहें दूर : डॉ. राजेंद्र पुरोहित

डूंगर कॉलेज में नशामुक्त युवा अभियान, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया संकल्पबीकानेर, 27 नवंबर। विकसित भारत–नशा मुक्त युवा अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में नशा मुक्त युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार पुरोहित ने कहा कि डूंगर महाविद्यालय संभाग का सबसे बड़ा महाविद्यालय है और परिसर में सभी प्रकार के नशे पर पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि नशा अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनता है तथा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए योग, नियमित अध्ययन और सकारात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के सहायक आचार्य एवं योग गुरु डॉ. राकेश किराडू ने कहा कि नशा नस्लों को नष्ट करता है। उन्होंने अपनी ‘मधुशाला’ कविता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण व्यक्ति स्वयं के शरीर के साथ परिवार, समाज और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने नशे से उत्पन्न सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम अधिकारी रविकांत व्यास ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थानभर में युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post