‘अनंतरा’ कला प्रदर्शनी का आयोजन
राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के चित्रकला विभाग द्वारा ‘अनंतरा’ कला प्रदर्शनी का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2026 को किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. पुरोहित, पूर्व प्राचार्य डॉ. इन्द्र सिंह तथा पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश गुप्ता एवं डॉ. नरेन्द्र कुमार द्वारा किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी का संचालन अध्यक्षा दीक्षा जाखड़, संयोजक निखिल कंडारा तथा चित्रकला विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विविध कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो उनकी सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय देंगी। चित्रकला विभाग सभी कला-प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
यह प्रदर्शनी 20 एवं 21 जुलाई 2026 को आमजन के अवलोकन हेतु पूर्णतः निःशुल्क खुली रहेगी।
स्थान: चित्रकला विभाग, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर





