15 अगस्त को लेकर बीकानेर में सुरक्षा का खाका तैयार

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर आज दिनांक 09.08.2026 को कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री रुपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, RAC & SDRF, राजस्थान, जयपुर, श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर एवं श्रीमती श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी, राजस्थान, जयपुर की उपस्थिति में राज्यस्तरीय समारोह के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा समारोह के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में पुलिस विभाग के अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories