शार्दूल सिंह सर्किल पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे, भाजपा ने किया तिरंगा वितरण

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी  बीकाने शहर की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शार्दूल सिंह सर्किल पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ तिरंगा प्राप्त किया तथा अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।

तिरंगा वितरण के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के गगनभेदी नारों से शार्दूल सिंह सर्किल एवं आसपास का बाजार देशभक्ति के रंग में रंग गया। हर आयु वर्ग के नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का पर्व है।

इस अवसर पर जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, भूपेंद्र शर्मा, दीपक पारीक, जिला मंत्री विनोद करोल, मुकेश ओझा, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, पार्षद अनूप गहलोत, आदित्य सिंह भाटी, पुखराज स्वामी, संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अजय खत्री, राजेंद्र जीनगर, शंभू गहलोत, रमेश भाटी, पंकज गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, सुषमा बिस्सा, तारा सोनी, राधा खत्री, जसवंत सिंह सोलंकी, पूनम चंद पुनिया, अंशुमान सिंह भाटी, संदीप भोजक, लाल चंद, बजरंग जाखड़ा, आदर्श शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories