बीकानेर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हुआ ‘बीकानेर विकास मंच’ का गठन, विजय कोचर बने संयोजक

बीकानेर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हुआ ‘बीकानेर विकास मंच’ का गठन, विजय कोचर बने संयोजकबीकानेर। शहर के चहुंमुखी विकास और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिकों ने ‘बीकानेर विकास मंच’ के गठन की पहल की है। इस संबंध में 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे मोहता भवन, रतन बिहारी पार्क के निकट नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विजय कोचर को मंच का संयोजक और सूरजमाल सिंह नीमराना को समन्वयक घोषित किया गया।बैठक की अध्यक्षता कस्टम विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षक नरसिंग भाटी ने की। मंच के गठन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मुकेश जोशी को संगठन के संयोजक एवं समन्वयक के चयन का अधिकार सर्वसम्मति से सौंपा। इसके बाद मुकेश जोशी ने उपस्थित नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय कोचर और सूरजमाल सिंह नीमराना के नामों की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।बैठक में मंच की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान संचालन समिति बनाने की घोषणा की गई। समाजसेवी संतोष बांठिया को संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया तथा उन्हें संस्था के पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, बलदेव दास भादानी, शशांक गंगल, ममता सिंह, माया भाटी, रामेश्वर सोनी, त्रिलोक सिंह चौहान, राजेश आचार्य सहित कई नागरिकों ने अपने विचार रखे। बैठक का शुभारंभ राम भक्त नवीन गोस्वामी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराना, नरसिंग भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी खिमसर, राजेंद्र कुमार रामपुरिया, प्रेम सिंह राठौड़, शिवदयाल उपाध्याय, हरि सिंह भाटी, आनंद कुमार जोशी, मानक चंद सुथार, राकेश पाल, अमित सिंह परिहार, रासबिहारी जोशी, नवीन गोस्वामी, रामदयाल सिंह राजपुरोहित, मुकेश जोशी, लक्ष्मण मोदी, संजय गोस्वामी, बलदेव दास भादानी, कैलाश सोनी, प्रवीण श्याम सुखा, कौशल्या सुथार, दीपक कुमार माहेश्वरी, शशांक गंगल, दिलीप कुमार गुप्ता, प्रदीप महर्षि, भवानी शंकर सुथार, जसोदा खत्री, त्रिलोक सिंह चौहान, श्याम सुंदर पारीक, राजेश कुमार आचार्य, रामेश्वर सोनी, ममता सिंह और माया भाटी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक के अंत में सूरजमाल सिंह नीमराना ने उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post