बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में वर्ष 2017-18 (1 अप्रैल 2017) से 2024-25 तक संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर रिव्यू डीपीसी करवाने की मांग की गई है।
इसके साथ ही वर्ष 2026-27 की संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की नियमित एवं बकाया रिव्यू डीपीसी करवाने की मांग भी उठाई गई है। प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने इस संबंध में अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा को भी ज्ञापन सौंपा और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित डीपीसी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए तथा सकारात्मक आदेश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।




