स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत विचार वर्ग 1-2 अगस्त को बीकानेर में; राष्ट्रव्यापी “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान का होगा शंखनाद

बीकानेर, 31 जुलाई 2026

स्वदेशी जागरण मंच, जोधपुर प्रांत का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग 1 और 2 अगस्त 2026 को बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है। गंगाशहर स्थित स्वामी अरविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले इस विचार वर्ग में जोधपुर प्रांत के सभी 13 राजकीय जिलों के दायित्ववान कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में 150 से अधिक प्रतिनिधि और 10 से अधिक विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

“मैं भी स्वदेशी समर्थक” राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

इस वर्ग के उद्घाटन सत्र में आगामी 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक पूरे देश में चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान का औपचारिक शुभारंभ सत्र भी होगा।

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री अजय पक्की ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह अभियान पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश के अधिकाधिक युवाओं, मातृशक्ति, उद्यमियों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को स्वदेशी के विचार से जोड़ना है।

डिजिटल माध्यम: अभियान के तहत डिजिटल पंजीकरण, सोशल मीडिया, क्यूआर कोड और ऑनलाइन जनसंपर्क के जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा।

डिजिटल प्रमाण-पत्र: अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक नागरिक को डिजिटल माध्यम से स्वदेशी संकल्प के साथ “स्वदेशी समर्थक” का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

श्री पक्की ने कहा, “स्वदेशी केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। जब देश का प्रत्येक नागरिक स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और भारतीय उद्यमों के समर्थन का संकल्प लेगा, तभी भारत वास्तविक अर्थों में आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगा।” यह अभियान स्थानीय उद्योगों, लघु एवं कुटीर उद्योगों, किसानों, कारीगरों और भारतीय नवाचारों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

अखिल भारतीय कृषि प्रकोष्ठ भगीरथ चौधरी ने बताया

भारत में व्यापक स्तर पर चलेगा जनजागरण अभियान

राजस्थान में इस अभियान को स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक मंडलों, महिला समूहों और प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा। मंच ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी को एक जन-आंदोलन बनाएं।

प्रांत विचार वर्ग की रूपरेखा

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार विभाग प्रमुख श्री अशोक जोशी ने वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल, प्रांत सहसंयोजक महेश श्रीमाली, प्रांत कोष प्रमुख परमेश अग्रवाल, प्रांत युवा आयाम प्रमुख रमेश सोनी, प्रांत पूर्णकालिक विकास खिलेरी, विभाग संयोजक श्रवण राईका, जिला संयोजक आदित्य बिश्नोई, जिला एवं विभाग टोली रहेगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post