रोटरी पुरस्कारों  हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई

पुरस्कार वितरण समारोह नवम्बर 2026 में होगा

रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आमंत्रित किये गये हैं। क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ‘‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ 51,000/- का राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष दिया जाता है। द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की (कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र, व्यंग्य, लघुकथा आदि) पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा। तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये का ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा। चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपये का ‘‘सोमवर्षा राजस्थानी महिला साहित्यकार पुरस्कार ’’ गद्य या पद्य की किसी भी विधा पर आधारित राजस्थानी महिला साहित्यकार की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा। पांचवां पुरस्कार ‘‘सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’’ के रूप में 7000/- की राशि दी जायेगी। इस पुरस्कार में केवल बाल साहित्य की पुस्तक आमंत्रित है। पुरस्कारों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2026 है। पुरस्कारों के नियम पूर्व पुरस्कारों के अनुसार है। पुरस्कार समिति के संयोजक मनमोहन कल्याणी ने बताया कि इन पुरस्कार हेतु राजस्थानी भाषा का भारत में कहीं पर भी निवास करने वाला साहित्यकार आवेदन कर सकता है। प्रस्तावित पुस्तकें जनवरी 2016 से दिसम्बर 2025 के मध्य प्रकाशित होनी चाहिए।
पुरस्कार पाने वाले विद्वानों को रोटरी क्लब द्वारा प्रस्तावित नवम्बर 2026 में आयोजित शानदार समारोह में चैक, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया जायेगा। आवेदन रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित प्रारूप व नियमावली के आधार पर भरकर रोटे. मन मोहन कल्याणी, कल्याणी प्रिण्टर्स, अलख सागर रोड, बीकानेर-334001 को आवेदन 15 अगस्त, 2026 तक भेजा जा सकता है। आवेदन प्रारूप व नियमावली ई-मेल mmkal2010@gmail.com पर संदेश भेजकर एवं स्थानीय कार्यालय कल्याणी प्रिण्टर्स से भी प्राप्त किया जा सकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post