सीकर, [मुहम्मद सादिक]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में 25 से 29 अगस्त तक विद्यास्थली पब्लिक स्कूल, दौसा में आयोजित पांच दिवसीय सी बी एस ई वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओरियंटल ताइक्वांडो एकेडमी की देवांशी खंडेलवाल ने गोल्ड मेडल जीता।प्रशिक्षक विजयंत सिंह पंवार ने बताया कि देवांशी खंडेलवाल ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका में 52 किग्रा से कम भार वर्ग में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए एक तरफा मुकाबलों में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अर्जित किया। इसी प्रकार अनुष्का गोरा व युवराज सिंह ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।पंवार ने बताया कि देवांशी अगस्त माह में आयोजित सी बी एस ई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगी।गौरतलब है कि देवांशी ने हाल ही में ताशकंत ( कजाकिस्तान) में संपन्न हुई वर्ल्ड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य व जिले का नाम गौरवान्वित किया था।




