कोडमदेसर भैरवजी का मुख्यमेला 23 व 24 सितम्बर को

बीकानेर। बीकानेर से करीब 24 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कोडमदेसर में भैरूजी का वार्षिक मेला 23 और 24 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। मेले में बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। कई श्रद्धालु 23 सितंबर की शाम पैदल एवं विभिन्न वाहनों से कोडमदेसर पहुंचेंगे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात में कोडमदेसर में ठहरकर भैरवजी की स्तुति-वंदना और भक्ति करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर श्री देदारामजी गहलोत (माली) वंशज सार्वजनिक प्रन्यास के पदाधिकारियों एवं देदारामजी वंशज गहलोत पुजारी परिवार के गणमान्य सदस्यों की बैठक में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भीड़ नियंत्रण, सुगम दर्शन, आकर्षक रोशनी और सजावट की व्यवस्था की जाएगी। प्रन्यास अध्यक्ष विजय गहलोत ने बताया कि 23 सितंबर को भादवा सुदी द्वादशी तथा 24 सितंबर को भादवा सुदी बारस के अवसर पर मेला पूरे परवान पर रहेगा। भैरवजी का विशेष श्रृंगार, पूजन एवं महाआरती के साथ मेले की धार्मिक शुरुआत होगी। कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *