रांका ने कहा- कार्यकर्ता की हुई जीत

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम उपमहापौर चुनाव में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी पंकज गहलोत ने जीत दर्ज की। पंकज गहलोत को 40 वोट मिले और वे दो वोटों से विजयी रहे। जीत के बाद पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका ने पंकज गहलोत का अभिनंदन किया। इस दौरान महावीर रांका ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उपमहापौर पद पर निर्वाचित पंकज गहलोत ने हमेशा पार्टी हित और संगठन की एकजुटता को प्राथमिकता दी है।

भाजपा नेता प्रणव भोजक ने बताया कि उपमहापौर बनने के बाद पंकज गहलोत के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गणेशमल बोथरा, निर्मल गहलोत, करणीदान चारण, आदर्श शर्मा, आजम, गौरीशंकर देवड़ा, शक्तिसिंह शेरुणा, नरपतसिंह भाटी, राजेश चौपड़ा, धनराज जाखड़ा, गणेश व्यास, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, नरेंद्र चंचल, राजेंद्र व्यास, घनश्याम जाजड़ा, किशन भाटी, बंटी मिढ्ढा, पवन महनोत, धीरज रांका और दाऊलाल छंगाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *