राज्यपाल कटारिया का हीरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य अभिनंदन

बीकानेर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सोमवार को पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कटारिया ने हीरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए तथा गोपाल गहलोत के पिता स्व. सेठ हीरालाल गहलोत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए गुलाब चंद कटारिया ने अपने सार्वजनिक जीवन से जुड़े पुराने संस्मरण साझा किए और गोपाल गहलोत के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि एक समय बीकानेर में उन पर हमला हुआ था, तब गोपाल गहलोत ने आगे बढ़कर वह हमला अपने ऊपर ले लिया था। कटारिया ने गोपाल गहलोत के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद से अधिक महत्वपूर्ण सेवा की भावना, व्यवहार और समाज के प्रति जिम्मेदारी होती है।

इस अवसर पर कटारिया ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर गोपाल गहलोत ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कटारिया के सहज व्यवहार, सादगी और समाज एवं संगठन के प्रति समर्पित सार्वजनिक जीवन को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वनाथ मेघवाल, बिहारीलाल बिश्नोई, सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, उपमहापौर पंकज गहलोत, मोहन सुराणा, श्याम सिंह हांडला, मोतीलाल हर्ष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *