अस्पताल पहुंचने से पहले 108 में गूंजी किलकारी, EMT और पायलट ने संभाली कमान

बीकानेर। प्रसव पीड़ा के बीच अस्पताल की ओर जा रही एक गर्भवती महिला के लिए मंगलवार का सफर अचानक जिंदगी का यादगार पल बन गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने और स्थिति गंभीर होने पर 108 एम्बुलेंस में ही डिलीवरी करानी पड़ी।प्रताप बस्ती क्षेत्र से महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अशोक जांगू और पायलट राम भगत ने हालात को समझते हुए बिना घबराए तुरंत मोर्चा संभाला। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया।कुछ ही देर में एम्बुलेंस के भीतर बच्चे की किलकारी गूंजी। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए। इसके बाद दोनों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।इस पूरे घटनाक्रम में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रास्ते में अचानक आई चुनौती के बीच ईएमटी और पायलट ने समय पर निर्णय लेते हुए सुरक्षित प्रसव कराने में मदद की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *