बारिश को मात देकर मैदान पहुंचे 70 बच्चे, संडे स्पोर्ट्स लैब में खेल और फिटनेस का दिखा जुनून

बारिश को मात देकर मैदान पहुंचे 70 बच्चे, संडे स्पोर्ट्स लैब में खेल और फिटनेस का दिखा जुनूनबीकानेर। सुबह करीब 3 बजे हुई बारिश के बावजूद बच्चों का खेलों के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की साप्ताहिक पहल ‘संडे स्पोर्ट्स लैब’ में सुबह 6:15 बजे 70 बच्चों ने भाग लिया।लिलीपोंड के पास आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए हंसी प्रतियोगिता, फुटबॉल और बास्केटबॉल की पासिंग गतिविधियां आयोजित की गईं। हंसी प्रतियोगिता में रघु और शम्मा विजेता रहे। वहीं, डीएसएफ की नई प्रतिभागी प्रतिष्ठा ने पहली बार रनिंग और एक्सरसाइज की कमान संभाली।इस दौरान फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने 20 दिसंबर को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले ‘उड़ान– फिट इंडिया | मिशन प्ले टू प्रोफेशन’ कार्यक्रम की जानकारी दी। इसमें ओलंपियन, पैरालंपियन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर एवं आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव शामिल होंगे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को खेलों में करियर बनाने के अवसरों, संभावनाओं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम विवरण:* दिनांक: 20 दिसंबर 2026* समय: दोपहर 1 बजे* स्थान: संत मीराबाई सभागार, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post