बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम, अवैध हथियार और कार जब्त

### बीकानेर रेंज पुलिस का चार जिलों में बड़ा नाकाबंदी अभियान, 2.409 किलो अफीम, अवैध कट्टा और कारतूस बरामदबीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध हथियारों, मादक पदार्थों, अवैध शराब और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर 22 नवंबर की रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा (315 बोर) और एक कारतूस बरामद किया। वहीं, 2 किलो 409 ग्राम अफीम तथा मादक पदार्थ बिक्री की राशि 1 लाख 38 हजार 560 रुपए सहित एक कार जब्त की गई। इसके अलावा दो बोतल देशी शराब भी जब्त की गई।पुलिस ने लंबी दूरी से आने वाले यात्री ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों पर कार्रवाई की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 273 कार्रवाई की गई तथा दो मोटरसाइकिल सीज की गईं। वहीं, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत भी दो कार्रवाई की गईं।बीकानेर रेंज पुलिस के अनुसार अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post