जीतो : द ब्राइडल स्टोरी का वीकेंड धमाल 21 अगस्त से, तीन दिन लग्जरी लाइफ एग्जीबिशन में मिलेंगे एक्सक्लूसिव कलेक्शन

बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन बीकानेर चैप्टर द्वारा तीन दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी (लग्जरी लाइफ एग्जिबिशन) का शुभारम्भ 21 अगस्त को होगा। लेडिज विंग चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि द ब्राइडल स्टोरी (लग्जरी लाइफ एग्जिबिशन) का आयोजन 21-22-23 अगस्त को पार्क पैराडाइज में आयोजित होगा ए वेडिंग एंड लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन के तहत एक्सक्लूसिव प्रॉडेक्ट उपलब्ध रहेंगे। एग्जीबिशन में ज्वैलरी, डिजाइनिंग कपड़े, वेडिंग कार्ड्स, इवेंट प्लानर तथा ब्यूटीशियन आदि वेडिंग से संबंधित तथा फूड्स स्टाल्स भी उपलब्ध रहेगी। एग्जीबिशन में ब्रांडेड प्रोडेक्ट्स में बीकानेर व महानगरों की फ्रेंचाइजीज के डीलर्स यहां अपनी स्टॉल्स लगाएंगे। आयोजन के मुख्य प्रायोजक सुरेन्द्र दस्साणी (दस्साणी ब्रदर्स, मुम्बई) हैं। 22 अगस्त, शनिवार को लेडिज म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन होगा। इस म्यूजिकल नाइट में सुप्रसिद्ध हेमलता पीपाड़ा अपनी प्रस्तुति देंगी। उक्त एग्जीबिशन के बारे में जीतो महिला विंग द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव रजनी नाहटा, उपाध्यक्ष नीलम सेठिया, शारदा डागा, रेणु गुजरानी, नंदनी छलानी, संगीता मुशरफ, कुसुम नौलखा, विनिता सावनसुखा, ललिता दफ्तरी, आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *