सावन महोत्सव ‘लहरिया’ और भजनों से झूमीं महिलाएं, उमड़ा उत्साह

सीकर, [मुहम्मद सादिक]। सावन की बूंदों और भक्ति की गूंज ने सीकर के सामुदायिक भवन में एक अलग ही रंग भर दिया। मारुति सखी मंडल द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में पारंपरिक ‘लहरिया’ पहनकर महिलाओं ने भगवान शिव और कृष्ण को अपनी भक्ति और उत्साह से झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का माहौल रंगों, भक्ति और सामूहिकता के रंग में रंगा हुआ था, जहां क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। .
लहरिया में सजी महिलाएं, भजनों से भरा माहौल:
सावन महोत्सव की शुरुआत सभी महिलाओं के पारंपरिक लहरिया परिधान में सजकर पहुंचने के साथ हुई। रंग-बिरंगी लहरिया में सजीं महिलाओं ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। सबसे पहले सामूहिक रूप से भगवान शिव और कृष्ण जी के भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भजनों की मधुर ध्वनि ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी महिलाएं भाव-विभोर हो गईं। इस अवसर पर सन्नू मोदी, विमल खंडेलवाल, शशि रावत, शांति रावत, सुनीता बंसल, अंजू अग्रवाल, शर्मिला बंसल, सुधा, उर्मिला गिनोरिया, सरिता अग्रवाल, उर्मिला रावत, नीम खेतान, किरण खंडेलवाल, मंजू खेतान, आशा शर्मा, कांता खेतान सहित कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post