बीकानेर, 30 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित कोचर को नवा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सुमित कोचर पर जताया गया विश्वास संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का सम्मान है। कार्यकर्ताओं ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। मनोज चौधरी, जयदीपसिह जावा, बजरंग तंवर, अब्दुल रहमान लोदरा, मेघराज तंवर सहित पदाधिकारियों ने मिलकर ख़ुशी जाहिर की !




