पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में श्री श्याम मंदिर में चाय-पकौड़ी की सेवा देर रात तक जारी

बीकानेर। पुनरासर धाम की ओर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से विशेष सेवा व्यवस्था की गई। श्री खाटू श्याम मंदिर, बीकानेर के मंदिर प्रांगण में 16 सितंबर की शाम 4 बजे से पुनरासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए चाय एवं पकौड़ी की सेवा शुरू की गई, जो देर रात्रि तक जारी रही। यह सेवा 17 सितंबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
सेवा के दौरान पुनरासर की ओर पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के बीच विश्राम के साथ चाय-पकौड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था भी की गई है। मंदिर के सेवादार एवं श्याम भक्त पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ यात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं न्यास सदस्य बृजमोहन जिंदल ने बताया कि पुनरासर पैदल यात्रियों की सेवा की यह परंपरा प्रतिवर्ष श्रद्धा और सेवा भाव के साथ निभाई जाती है। इस वर्ष भी मंदिर के सभी सेवादार सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं तथा पैदल यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सेवा कार्य में संजय पेड़ीवाल, श्रवण भूवाल, विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, एवं हनुमान चौधरी सहित अनेक श्याम भक्त प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति की ओर से सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पैदल यात्रियों के उत्साह और मनोरंजन के लिए मंदिर परिसर में डीजे की धुन पर बाबा श्याम के भजनों की भी व्यवस्था की गई है। भजनों के बीच श्रद्धालु विश्राम करते हुए चाय-पकौड़ी प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
श्री श्याम बाल संकीर्तन मंडल समिति सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर की ओर से सभी श्याम भक्तों एवं सेवाभावी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा कार्य से जुड़ें और पुनरासर धाम की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories