महिला की पानी की टंकीमें डूबने से हुई मौत

पांचू में पानी की टंकी में डूबने से महिला की मौत

पांचू थाना क्षेत्र में पानी की टंकी से पानी निकालते समय डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार, पांचू निवासी 25 वर्षीय आसू सिंह पुत्र पुरन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी सोनू कंवर सुबह करीब 6:30 बजे पानी की टंकी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान वह टंकी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को टंकी से बाहर निकाला। मृतका सोनू कंवर पुत्री दयाल सिंह राजपूत निवासी सीकर बताई गई है। पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी एसडीएम प्रिया बजाज को सौंपी गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *