बाल दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिया स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त भारत का संदेश, घर से ही चलाई जागरूकता मुहिम

बीकानेर। बाल दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त भारत का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता की पहल की। मध्यावधि अवकाश के बावजूद विद्यार्थियों ने घर से ही चित्रकला, पोस्टर, वीडियो संदेश और शपथ जैसी गतिविधियों में भाग लिया।विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छ विद्यालय, आसपास की सफाई, कूड़ेदान का उपयोग और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने का संदेश दिया। वहीं नशामुक्त भारत अभियान के तहत तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।कक्षा 9 की छात्रा सीता चौधरी ने नशामुक्ति पर पोस्टर तैयार किया और परिवार के सदस्यों व मित्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं कक्षा 11 की छात्रा मधु कुमारी ने स्वच्छ भारत की परिकल्पना पर पोस्टर बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि सीता चौधरी को वीर रस की कविता के लिए 11 अक्टूबर को समसा की ओर से जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण, भोजन की बर्बादी रोकने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक व्यास और सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष विधानी ने आयोजन में सहयोग किया। इस दौरान उपप्राचार्य वंदना राठौड़, गणेश चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी मनीता एवं रजनी गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post