संस्कार और शिक्षा से ही बनेगा आदर्श समाज, संतान को श्रेष्ठ नागरिक बनाना माता-पिता का परम कर्तव्य : स्वामी विशोकानंद भारतीबीकानेर। धन्नीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज के 34वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पंच दिवसीय निर्वाण महोत्सव के प्रथम दिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।इस अवसर पर निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज ने कहा कि संतान को जन्म देना ही माता-पिता का दायित्व नहीं है, बल्कि उसे श्रेष्ठ संस्कार एवं उत्तम शिक्षा देकर आदर्श नागरिक बनाना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संस्कार, शिक्षा, सदाचार और पुरुषार्थ से ही समाज में मानवता का विकास संभव है। मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के साथ श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाना होना चाहिए।कार्यक्रम में हरिद्वार से पधारे संत श्री मोहन दास जी महाराज ने ब्रह्मलीन गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरु महिमा पर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। संत श्री तपेश्वर दास जी महाराज ने भी प्रवचन दिए।महोत्सव के अंतर्गत गीता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राथमिक वर्ग में मनन्या सोनी ने प्रथम, तेजस्वी सोनी ने द्वितीय तथा पीयूषा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में सिद्धि सोनी प्रथम, कीर्ति मारु द्वितीय तथा वंशिका सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। माध्यमिक वर्ग में भावना लड्ढा ने प्रथम, लक्ष्य स्वामी ने द्वितीय तथा सौम्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुरली मनोहर व्यास, मोहन आचार्य, मोडाराम सोलंकी, ठाकुर भवानी सिंह राठौड़, नलिन सारवाल, प्रकाश वेदपाठी, धर्मेंद्र श्रीमाली, कैलाश व्यास शास्त्री, पं. गायत्री प्रसाद शर्मा, दिनेश गुप्ता, हरिशंकर व्यास, नारायण शर्मा एवं मारुति पुरोहित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।





