मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में आचार्य विद्यासागर जी महाराज पर स्मारक डाक टिकट होगा जारी

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिलभोपाल। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के सम्मान में भारत सरकार का डाक विभाग 27 नवंबर को विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेगा। यह समारोह दोपहर 2 बजे विद्योदय तीर्थ परिसर, हबीबगंज, भोपाल में आयोजित होगा।समारोह में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण करेंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पट्ट पर विराजमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में संपन्न होगा।देश के प्रमुख डाक टिकट एवं मुद्रा संग्रहकर्ता अजय गर्ग ने बताया कि आचार्य श्री के समाधिमरण के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके त्याग, तपस्या, आध्यात्मिक साधना और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह डाक टिकट जारी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आचार्य श्री ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा, आयुर्वेद, चिकित्सा, हस्तशिल्प, कौशल विकास, पशुधन संरक्षण, जीवदया और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों ने समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित किया।इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट के साथ प्रथम दिवस आवरण, मिनिएचर शीट, विशेष विवरणिका और विशिष्ट विरूपण मुहर भी जारी की जाएगी। आयोजन का संयुक्त संचालन चातुर्मास समिति एवं पंचायत कमेटी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अजय गर्ग ने कहा कि यह डाक टिकट आचार्य श्री के त्याग, तपस्या, राष्ट्रप्रेम और मानव कल्याण के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post