संविधान दिवस पर मीणा समाज महासंघ ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

संविधान दिवस पर मीणा समाज महासंघ ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्पबीकानेर। मीणा समाज अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महासंघ, समस्त विभाग बीकानेर की ओर से मुख्य डाकघर के पास संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ संयोजक मोहर सिंह सलावद ने की। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।संयोजक मोहर सिंह सलावद ने कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान, स्वतंत्रता और समान अवसरों का आधार है। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय और समानता का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा तभी सार्थक है, जब न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को व्यवहार में अपनाया जाए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को संविधान, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक भेदभाव और असमानता समाप्त कर समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा, जिला महामंत्री मनीष काचरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीणा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मीणा, महासचिव बीरबल सिंह मीणा, लखपत मीणा, जिला सचिव बाबूलाल सारसोप, जिला प्रवक्ता मानराज भील सहित महासंघ के अधिकारी-कर्मचारी एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post