धरणीधर मंदिर में सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, 20 नवंबर को 11 जोड़े लेंगे सात फेरे; 81 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

धरणीधर मंदिर में सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, 20 नवंबर को 11 जोड़े लेंगे सात फेरेबीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति की ओर से 20 नवंबर को धरणीधर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले 14वें सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर टेंट, शामियाना, लाइट डेकोरेशन और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हलवाइयों ने मिठाइयां बनाना शुरू कर दिया है। इस आयोजन में 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जिसके साक्षी समाज के करीब सात हजार महिला-पुरुष बनेंगे।समिति अध्यक्ष नवरतन धामू के नेतृत्व और संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरड़वा के सानिध्य में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। मंत्री श्यामसुंदर बरड़वा और कोषाध्यक्ष छगनलाल छड़िया सहित समिति के सदस्यों ने हलवाइयों के साथ मिठाई बनाने में भी सहयोग किया।शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 81 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्रीसामूहिक विवाह समिति ने सामाजिक सरोकार की दिशा में नवाचार करते हुए दो विद्यालयों के 81 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूतनाथ मंदिर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी और मद्रास कॉन्वेंट स्कूल, विश्वकर्मा गेट के विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं के अनुसार ड्राइंग कॉपियां, विषयवार कॉपियां, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई।समिति अध्यक्ष नवरतन धामू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किए गए इस नवाचार को आगे भी जारी रखा जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे।सुंदरकांड पाठ के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआतसामूहिक विवाह समारोह की विधिवत शुरुआत गुरुवार शाम सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। सुंदरकांड पाठी मूलचंद आसदेव की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर चौपाइयों का पाठ किया तथा आयोजन की सफलता की कामना की।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रकाश डोयल, उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम डाढ़ाला, वीरेन्द्र करल, संगठन मंत्री जयलाल भद्रेचा, प्रचार मंत्री जगदीश चंद्र माकड़, देवकिशन गेपाल, विजयकुमार बरड़वा, शिवानी नागल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post